विधायक डॉ. सिकरवार ने किया वार्ड क्रमांक 61 में सड़क निर्माण के लिये भूमिपूजन

विधायक डॉ. सिकरवार ने किया वार्ड क्रमांक 61 में सड़क निर्माण के लिये भूमिपूजन

ग्वालियर। आज विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने एम.आई.सी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद नाथूराम ठेकेदार के साथ वार्ड क्रमांक 61 शीतला नगर (सिरोल) में सी.सी. सड़क निर्माण के लिये भूमिपूजन किया। इस सड़क का निर्माण विधायक निधि से करीब 9 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने विधायक डॉ. सतीश सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात् विधायक डॉ. सिकरवार ने क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्रीय नागरिकों की परेशानियां सुनी और तुरंत संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। भूमिपूजन कार्यक्रम में भगवान सिंह गुर्जर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बेताल सिंह गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह सरपंच बडागांव, राजेन्द्र सिंह पूर्व सरपंच बडागांव, देवेन्द्र शर्मा एड., गंगाराम शर्मा, मेहताब फौजी, रंजन राजावत, बलराम पाठक, तुलसीराम माहौर, प्रहलाद कुशवाह, अजीत पटेल, अनिकेत, लोकेन्द्र गुर्जर, रामनारायण पटेल, अनमोल शर्मा, भानूराम शामिल रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *