ग्वालियर: पुरानी छावनी पार्षद श्री मनोज यादव जी ने टेहलरी विद्यालय के लिए पार्षद निधि से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का खोला पिटारा।

ग्वालियर: पुरानी छावनी पार्षद श्री मनोज यादव जी ने टेहलरी विद्यालय के लिए पार्षद निधि से मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का खोला पिटारा।

पुरानी छावनी ग्वालियर के पार्षद श्री मनोज यादव जी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी के लिए खोला सौगात का पिटारा।
आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में पुरानी छावनी पार्षद श्री मनोज यादव जी अपने साथियों के साथ विद्यालय परिसर में उपस्थित हुए। वहां पर उन्होंने विद्यालय स्टाफ से विद्यालय में मौजूद मूलभूत सुविधाओं एवं शिक्षण कार्य की जानकारियां ली। शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शाला प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह सिकरवार एवं माध्यमिक शाला के प्रभारी श्री सुरेश चंद्र रावत ने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं के संबंध में पार्षद जी से चर्चा की तो पार्षद जी ने प्रभारी एवं स्टाफ की समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना तथा उन्होंने विद्यालय के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दृढ़ संकल्प लिया जिनमे विद्यालय की बाउंड्री वॉल, विद्यालय परिसर की पुताई एवं रोड से विद्यालय के बीच में गहरी नाली जिसमें से होकर निकलना पड़ता है उसका भराव कर के विद्यालय एवं रोड के बराबर समतल करने, एवं भवन में जहां-जहां मरम्मत की आवश्यकता है वहां पर अपनी निधि से मरम्मत करने का भी आश्वासन दिया तथा पीने के पानी की समस्या को भी हल करने की घोषणा की है। पार्षद जी के उक्त कार्य से ऐसा प्रतीत होता है कि श्री यादव जी शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाना चाहते हैं और अपने क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को सुधारने हेतु दृढ संकल्पित हैँ। माननीय युवा पार्षद श्री यादव जी की यदि यह सभी घोषणाएं पूरी हो जाती हैं तो शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में किसी भी प्रकार की कोई भी मूलभूत सुविधा का अभाव नहीं रहेगा और शिक्षक मन लगाकर छात्र-छात्राओं को शेक्षणिक कार्य करवाकर उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करेंगे। जिसका बेहतर परिणाम सभी के सामने होगा। समस्त विद्यालय परिवार एवं टेहलरी के ग्रामीण वासी पुरानी छावनी पार्षद श्री मनोज यादव जी के बहुत-बहुत आभारी रहेंगे क्योंकि उनके द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय जो वर्तमान में एक ही भवन में संचालित हो रहे हैं दोनों विद्यालयों को अनिवार्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान की हैं जिसमे उनके बच्चों के भविष्य का निर्माण हो रहा है। विद्यालय परिवार श्री यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित करता है और उनसे आशा करता है कि भविष्य में भी आप विद्यालय परिवार मैं इसी तरह दो-चार महीने में कम से कम एक बार आकर सुविधाओं एवं पढ़ाई का जायजा लें तथा जो भी समस्या उत्पन्न होती है उसे समस्या को हल करवाने में अपना योगदान दें। यादव जी की उक्त घोषणायें बहुत जल्दी ही मूर्त रूप लेंगी और पूर्ण होगी ऐसा हमारा विश्वास है। विद्यालय में माननीय पार्षद मनोज यादव जी के साथ कल्लू भदौरिया, रामलखन पाल उर्फ़ बाबा, सूरज प्रजापति, सूरज खटीक, अविनाश नारोलिया, समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय स्टाफ तथा अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *