ग्वालियर में एक बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग के साथ शराब पार्टी कर रहे साथियों से विवाद हो गया था

ग्वालियर में एक बुजुर्ग की मारपीट के बाद मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग के साथ शराब पार्टी कर रहे साथियों से विवाद हो गया था

दअरसल झांसी रोड थाना क्षेत्र के देव नगर में रहने वाले कल्लू खान मजदूरी का काम करता है और उसकी पत्नी हलवाई के साथ पूरी बनाने का काम करती है। घटना की रात भी कल्लू की पत्नी हलवाई के साथ मजदूरी के लिए गई थी तभी कल अपने परिचित साथियों के साथ रोज की तरह शराब पार्टी कर रहा था तभी कुछ देर बाद उसका विवाद हो गया और मारपीट की घटना को अंजाम देकर अचेत अवस्था में छोड़कर हमप्याले भाग गए। रात में जब पत्नी अपने काम से लौट कर आई तो उसने कल्लू को घायल अवस्था में देखा उसे समय कल्लू दर्द से कराह रहा था इस बात की सूचना पत्नी ने भोपाल में रह रहे अपने दोनों बेटों को दी इस बात का पता चलते ही उसके रिश्तेदार और उसका बेटा इमरान ग्वालियर पहुंचे और पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एक दिन बाद कल्लू खान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तभी घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस अस्पताल पहुंची तो म्रतक कल्लू के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। जिसको देखते ही पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *