ग्वालियर पुलिस के हत्थे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम पर की ठगी करने वाले पुष्पेंद्र दीक्षित को गिरफ्तार किया

ग्वालियर पुलिस के हत्थे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम पर की ठगी करने वाले पुष्पेंद्र दीक्षित को गिरफ्तार किया

ग्वालियर की डबरा तहसील के ऊदलपाड़ा गांव का है। आरोपी से पांच मोबाइल और कई सिम बरामद किए गए है। आईजी ग्वालियर रेंज अरविंद सक्सेना के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का करीबी बताकर पुलिस ओर बीएसएफ के अंदर ये अफसरों के ट्रांसफर करवाने का काम करता था। इसमें वे खुद को केन्द्रीय मंत्री का निजी सचिव बताकर MP के DGP से TI के ट्रांसफर कराए है…. ऐसा दावा किया करता था। जिसकी जद में ग्वालियर रेंज के दो टीआई विनय यादव और पंकज त्यागी भी फंस गए… जिसके बाद आईजी ने दोनों TI को भी निलंबित कर दिया है। आरोपी पुष्पेंद्र दीक्षित से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। आईजी अरविंद सक्सेना के मुताबिक दिसम्बर 2016 में भी आरोपी पुष्पेंद्र ने विदेश मंत्रालय का फर्जी पत्र के आधार पर BSF कर्मचारियों का ट्रांसफर कराया था। जिसका खुलासा होने पर आरोपी पुष्पेंद्र दीक्षित पर दिल्ली में भी केस दर्ज हुआ था। खास बात ये थी, आरोपी पुष्पेंद्र दीक्षित अपनी सोशल ID पर हाई प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ फोटो लगाकर लोगों को झांसा दिया करता था। फिलहाल ग्वालियर पुलिस ने आरोपी का पांच दिन का रिमांड मांगा है…. जिससे पता लग सकें, उसने अब कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *