म्यांमार में यांगून&मांडले राजमार्ग पर 11 महीनों में 82 लोगों की मौत, 301 घायल हुए

म्यांमार में यांगून&मांडले राजमार्ग पर 11 महीनों में 82 लोगों की मौत, 301 घायल हुए

यांगून 12 दिसंबर (वार्ता) म्यांमार में यांगून-मांडले राजमार्ग पर पिछले 11 महीनों में 151 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से 82 लोगाें की जान गयी है और अन्य 301 घायल हुए हैं।
राजमार्ग पुलिस कार्यालय के डिप्टी शेरिफ मायो लिन थांट ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गत एक जनवरी से 30 नवंबर तक 151 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से 58 पुरुष और 24 महिलाओं सहित 82 लोगों की मौत हुई है जबकि 167 पुरुष तथा 134 महिलाओं समेत 301 लोग घायल हुए हैं।
डिप्टी शेरिफ ने कहा कि मानवीय गलतियों जैसे तेज रफ्तार तथा लापरवाही से गाड़ी चलाना या फिर नींद में गाड़ी चलाने से देश में राजमार्ग दुर्घटना होने का मुख्य कारण है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *