प्रशांत बेड़े में दो नयी परमाणु पनडुब्बियां शामिल होंगी : पुतिन

प्रशांत बेड़े में दो नयी परमाणु पनडुब्बियां शामिल होंगी : पुतिन

मॉस्को, 12 दिसंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि कि देश के प्रशांत बेड़े में दो नयी परमाणु पनडुब्बियां सम्राट अलेक्जेंडर-3 और क्रास्नोयार्स्क जल्द ही शामिल की जायेंगी।
श्री पुतिन ने दोनों पनडुब्बियों के ध्वजारोहण समारोह में कहा कि बहुत जल्द पानी के अंदर मिसाइल वाहक सम्राट अलेक्जेंडर-3 और क्रास्नोयार्स्क प्रशांत बेड़े में अपना कार्य शुरू करेंगे।
क्रास्नोयार्स्क एक बहुउद्देशीय परमाणु पनडुब्बी है जिसे 30 जुलाई, 2021 को जलावतरण किया गया था। उन्नत रेडियो-इलेक्ट्रॉनिक हथियार प्रणालियों, उपकरणों और सामग्रियों के साथ, यह परमाणु संचालित जहाजों की चौथी पीढ़ी से संबंधित है।
सम्राट अलेक्जेंडर-3 रणनीतिक उद्देश्यो के लिए एक परमाणु संचालित पनडुब्बी है और बोरेई-ए परियोजना की चौथी पनडुब्बी है। इसका जलावतरण 29 दिसंबर, 2022 को किया गया था। यह परमाणु संचालित पनडुब्बी मिसाइल, टारपीडो हथियारों, नेविगेशन, रेडियो-तकनीकी और हाइड्रोध्वनिक हथियारों के आधुनिक उपकरणों से लैस है।
रूस कम से कम दस बोरेई-ए पनडुब्बियों का निर्माण करने की योजना बना रहा है। दिसंबर 2023 तक, सात पनडुब्बियों को बेड़े में पहुंचा दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *