आज दिनांक 17 मार्च 2026, मंगलवार को टेक्सटाइल विभाग, पड़ाव परिसर में वस्त्र मंत्रालय से संबद्ध नॉर्थ इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन के अकादमिक विंग, ‘NITRA टेक्निकल कैंपस’ द्वारा विद्यार्थियों हेतु एक विशेष व्याख्यान ” ग्वालियर में टेक्सटाइल की संभावनाओं “का आयोजन किया गया

प्रेस को जारी विज्ञप्ति में डॉ भीमराव अंबेडकर पॉलीटेक्निक के टेक्सटाइल विभाग के फैक्लटी श्री विजय कुमार याग्निक ने बताया कि आज दिनांक 17 मार्च 2026, मंगलवार को टेक्सटाइल विभाग, पड़ाव परिसर में वस्त्र मंत्रालय से संबद्ध नॉर्थ इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन के अकादमिक विंग, ‘NITRA टेक्निकल कैंपस’ द्वारा विद्यार्थियों हेतु एक विशेष व्याख्यान ” ग्वालियर में टेक्सटाइल की संभावनाओं “का आयोजन किया गया
इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक श्री अजय शंकर जोशी एवं काउंसलर श्री के. सी. प्रजापति ने “टेक्सटाइल इंडस्ट्री मे नवीन विकास एवं केरियर सम्भावना” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी एवं डिजाइन के लगभग 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
श्री अजय शंकर जोशी ने अपने व्याख्यान में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, सस्टेनेबल मैन्युफैक्चरिंग तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) आधारित टेक्सटाइल उत्पादन प्रक्रियाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के अनुमानों के अनुसार आने वाले समय में रीसाइक्लिंग क्षेत्र में 1,00,000 से अधिक ग्रीन जॉब्स के सृजन की संभावना है। साथ ही, स्मार्ट टेक्सटाइल का वैश्विक बाजार आने वाले वर्षों में 26 बिलियन डॉलर से अधिक होने तथा लगभग 25% की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ने का अनुमान है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सस्टेनेबिलिटी स्पेशलिस्ट, डिजिटल टेक्सटाइल डिजाइनर तथा टेक्सटाइल डेटा एनालिस्ट जैसे उभरते करियर अवसरों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उच्च शिक्षा एवं टेक्निकल प्रोजेक्ट्स के विभिन्न आयामों पर भी संक्षिप्त मार्गदर्शन प्रदान किया। व्याख्यान के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को टेक्सटाइल क्षेत्र में उपलब्ध नवीन संभावनाओं के आधार पर अपने भविष्य को संवारने हेतु प्रेरित किया।
श्री के. सी. प्रजापति ने प्रवेश प्रक्रिया एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम उपरांत NITRA से पधारे अतिथियों ने प्राचार्य महोदय श्री अजय जैन जी से मुलाकात कर NITRA द्वारा प्रकाशित डायरी भेंट कर केम्पस विजिट करने हेतु आमंत्रित किया ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में टेक्सटाइल विभाग के लक्ष्मण सिंह और आनंद सिंह द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ साथ टेक्सटाइल विभाग से कृति गौर,प्रीति जैन,संजय मोटवानी, लखन लाल आदि मौजूद रहे।



