झांसी रोड थाना क्षेत्र में बनी एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा

झांसी रोड थाना क्षेत्र में बनी एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस चोरों तक पहुंची और अब उन्हें रिमांड पर लेकर उनसे पूछता आज की जा रही है। दरअसल ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवदनी इलाके में 30 और 31 मार्च की दरमियानी रात इलेक्ट्रॉनिक शोरूम से चोरी की यह वारदात हुई थी. चोर यहां से लैपटॉप, बैटरी और नगदी लेकर गए थे पुलिस ने जब जांच पड़ताल करते हुए शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर आया मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस ने आरोपी चोर का पता लगाते हुए उसे धर दबोचा और उसके दोनों साथियों को भी पकड़ लिया. पूछताछ में चोरों के नाम शुभम वाल्मीकि,सौरभ खटीक और शक्ति जाटव सामने आए. चोरी करते वक्त एक आरोपी छत पर रहा दूसरा बाहर पहरा देता रहा और तीसरे ने वारदात को अंजाम दिया पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी बताया गया है और फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *