व्हीआईएसएम कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने किया पौधारोपण

व्हीआईएसएम कॉलेज के एन.सी.सी. कैडेट्स ने किया पौधारोपण

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में संचालित एन.सी.सी. आर्मी विंग द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 20/09/2024 को महािवद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में एन.सी.सी. के लगभग 50 कैडेट्स ने पौधे रोपने के साथ-साथ उनकी देखरेख का भी संकल्प लिया। कैडेटस द्वारा विभिन्न तरह के पौधे रोपे गए जैसे पीपल, नीम, आम, अशोक आदि। कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज आपके द्वारा किया गया कार्य बहुत सराहनीय है। क्योकि आपके द्वारा लगाये गए पौधे भविष्य में आपको व आने बाली पीढी को प्राकृतिक व ताजी हवा प्रदान करेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि मनुष्य को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए एवं उसकी देखरेख भी करना चाहिए। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह, प्राचार्यगण एवं एन.सी.सी. कैडेट्स मौजूद रहें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *