ग्वालियर क्राईम ब्रांच और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शातिर बदमाशों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

ग्वालियर क्राईम ब्रांच और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शातिर बदमाशों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम औहदपुर में पहाड़ वाले हनुमान मंदिर के पास कुछ हथियारबंद बदमाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीमें अलकापुरी तिराहा के पास पहुंची और पाँच आरोपी नीतेश, करुआ, वीरेन्द्र, अन्नू तथा नरेन्द्र को घेराबंदी कर धरदबोचा। बदमाशों ने पूछताछ पर हनुमान मंदिर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की तैयारी में यहाँ जमा होना बताया। तलाशी लेने पर इनके कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा व हथियार भी मिले। पकड़े गये बदमाशों से पुलिस द्वारा अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गये आरोपी बचपन से ही चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ में थाना महाराजपुरा, पुरानी छावनी, मुरार, तथा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में ढेड़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पकड़े गये सभी बदमाश काफी शातिर हैं। इनके कब्जे से 160 ग्राम सोने के जेवरात तथा 800 ग्राम चांदी के जेवरात, चोरी के रूपयों से खरीदे गये आईफोन, तीन मोबाइल और मोटर साइकिल भी बरामद हुई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *