ग्वालियर में एस्टन हॉल की रील शूटिंग से लगा जाम, बिना परमिशन ट्रैफिक पुलिस ने रुकवाया शूट ||

ग्वालियर में एस्टन हॉल की रील शूटिंग से लगा जाम, बिना परमिशन ट्रैफिक पुलिस ने रुकवाया शूट ||

ग्वालियर में एस्टन हॉल की रील शूटिंग से लगा जाम, बिना परमिशन ट्रैफिक पुलिस ने रुकवाया शूट ||

सोशल मीडिया के मशहूर फिटनेश स्टार एस्टन हाल की शूटिंग में बवाल हो गया जहां कटोराताल हॉस्पिटल रोड पर हुई रील शूटिंग के दौरान आधा किलोमीटर लम्बा जाम लगा आम लोगो के साथ एम्बुलेंस भी फंसी गई। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने शूटिंग की कोई वेध परमिशन न होने पर शूट रुकवाकर ट्रैफिक को बहाल कराया ।

विओ-दरअसल कटोराताल रोड पर एस्टन हाल और योगेंद्र कुशवाह दौड़ने और ऑटो रिक्शा में बैठकर घूमने की रील शूट कर रहे थे सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुँची और बिना परमिशन के शहर का व्यस्ततम रास्ता रोककर रील शूटिंग करने पर उनकी बहस एस्टन हाल के लोकल मैनेजमेंट टीम के साथ हुई,बीच सड़क पर शूटिंग करने से जुड़ी कोई परमीशन न होने पर ट्रैफिक पुलिस ने टीम को समझाइश के बाद एस्टन हॉल की टीम का शूट रोककर उन्हें रवाना किया,जिसके बाद ट्रैफिक चालू कराया गया।

भारत आने पर एस्टन हाल का कहना है कि भारत बहुत अमेजिंग कंट्री है,भारत के देशी एस्टन हाल यानी योगेंद्र की फिटनेस और उनकी क्रिएटिविटी उन्हें यहां तक खींच लाई।वहीं योगेंद्र का कहना है कि “मैं पूरे भारत का धन्यवाद करता हूं,लोगों के प्यार की वजह से आज ये खास पल देखने को मिला।

बाइट टू बाइट- एस्टन हाल और योगेंद्र कुशवाह

फिलहाल बिना अनुमति व्यस्त सड़क पर शूटिंग को लेकर सवाल जरूर खड़े हो रहे है,लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में देसी गांव की लाइफस्टाइल और इंटरनेशनल फिटनेस स्टार का ये अनोखा संगम अब पूरे देश के साथ विदेश में चर्चा का विषय बन चुका है।

आपको बता दे कि कल ही एस्टन हाल ग्वालियर पहुंचे है।जिसके बाद मुरैना के जौरा गांव के योगेंद्र कुशवाह एस्टन हाल की लाइफ स्टाइल को कॉपी करने के रील बनाई थी। योगेंद्र की रील से प्रभावित होकर एस्टन हाल खुद उसके साथ शूट करने ग्वालियर आये है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *