टूर्नामेंट का दूसरा दिन, 5 मैचों में 10 टीमों के बीच हुआ मुकाबला
वार्ड क्रमांक 18, 25, 56, 59 एवं 60 की टीमों के बीच हुआ मैच


ग्वालियर। जन उत्थान न्यास के तत्वाधान में हो रहे विधायक प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन 5 मैच एम.एल.बी काॅलेज के खेल मैदान में सायं 4 बजे से आयोजित किये गये। पहला मैच सायं 4 बजे टीम 18/बी एवं टीम 18/एफ के मध्य खेला गया। इसी क्रमशः में दूसरा मैच सायं 5 बजे से टीम 25/ए एवं टीम 25/एफ के मध्य, तीसरा मैच टीम सायं 6 बजे से 59/ए एवं टीम 59/आई के मध्य, चैथा मैच सायं 7 बजे से टीम 60/ए एवं टीम 60/एस के मध्य, अंतिम पांचवा मैच सायं 8 से टीम 56/बी एवं टीम 56/वाय के मध्य खेला गया।
मैच की शुरूआत में टूर्नामेंट के आयोजक, न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ टीमों से परिचय किया और टीमों को शुभकामनाएं दी। टूर्नामेंट के अलग-अलग मैचों में शहर के प्रतिष्ठि व्यापारी संघो के अध्यक्षगण एवं अन्य पदाधिकारीगण अतिथियों के रूप में शामिल हुये। मैच में मुख्य अतिथियों के रूप से गालव डिस्ट्रीव्यूट एसोसियेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता एवं ग्वालियर क्लाॅथ एसोसियेशन नया बाजार के अध्यक्ष प्रीतम बघेल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गालव डिस्ट्रीव्यूट एसोसियेशन के सचिव मनोज अग्रवाल (बाबा) एवं ग्वालियर क्लाॅथ एसोसियेशन नया बाजार के सचिव विजय जाजू मौजूद रहें।
आज शाम एम.एल.बी मैदान पर पहला मैच वार्ड क्रमांक 18 की टीम 18/बी एवं टीम 18/एफ के के बीच खेला गया। मैच में 18/एफ के कप्तान आविद खान ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी की टीम द्वारा 114 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाये, टीम के नवनीत ने 61 रन बनाये। जिसके बाद 18/बी ने बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 49 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाये और मैच हार गई। नवनीत को मैन आॅफ द मैच दिया गया।
दूसरा मैच वार्ड क्रमांक 25 की टीम 25/ए एवं टीम 25/एफ के बीच खेला गया। मैच में 25/एफ के कप्तान प्रदीप बाथम ने टाॅस जीतकर बाॅलिंग चुनी। टीम 25/ए ने बैंटिग करते हुये 93 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 25/एफ ने 8 ओवर में 59 रन बनाये और हार का सामना करना पडा। टीम 25/ए के प्रमोद को 55 रन बनाने पर मैन आॅफ द मैच दिया गया।
तीसरा मैच वार्ड क्रमांक 59 की टीम 59/ए एवं टीम 59/आई के बीच खेला गया, टीम 59/ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 74 रन 7 विकेट के नुकसान पर बनाये। जिसके विरूद्ध टीम 59/आई ने 75 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाये और जीत दर्ज की, मैन आॅफ द मैच सागर यादव को मिला।

