नमकीन कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार,नौकरी से हटाए गए नौकर ने अपने  साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था

नमकीन कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा ,तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार,नौकरी से हटाए गए नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था

ग्वालियर में मंगलवार देर शाम नमकीन कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है लूट की घटना को अंजाम डेढ़ साल पहले नौकरी से हटाए गए नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था पुलिस ने नमकीन कारोबारी से लूट के मामले में कुल 8 नामजद आरोपी बनाए हैं तीन की गिरफ्तारी के बाद शेष बचे 5 बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है दरअसल ग्वालियर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम नमकीन कारोबारी राममोहन सेठ से पटरी वाली रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर लाखों रुपए से भरा बैग लूट ले गए थे बैग के अंदर चार लाख के करीब नकद रुपए रखे थे यह सभी रुपए दिन भर के कलेक्शन के व्यापारी ने बताए थे पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर और नमकीन कारोबारी के यहां वर्तमान में काम करने वाले कर्मचारी और पूर्व में काम करने वाले कर्मचारियों का डाटा कलेक्ट किया तो डेढ़ साल पहले नौकरी से हटाए गए तलविंदर कुशवाह पर पुलिस की सुई अटक गई पुलिस ने जब गहराई से अध्ययन किया तो स्पष्ट हुआ कि तलविंदर कुशवाह ही लूट का सरगना है तलविंदर वर्तमान में नमकीन कारोबारी के पास ही एक फैक्ट्री में काम कर रहा है लेकिन जब फेक्ट्री में देखा तो वह नहीं मिला और उसकी दोस्ती अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से भी है पुलिस ने जब तकनीकी मदद ली तो स्पष्ट हुआ कि तलविंदर के साथ ही इमरान और विक्की ने बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया घटना से पहले और बाद तक निगरानी दो सगे भाई रोहित परिहार, पवन परिहार और अंकित , मुरली , रोहित उर्फ अक्की ने की थी पुलिस ने अभी तीन बदमाश दोनों सगे भाई रोहित और पवन परिहार और साथी रोहित उर्फ अक्की को गिरफ्तार कर 60 हजार रुपए और एक मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया की तलविंदर कुशवाह पहले काम करता था उसे नौकरी से निकाल दिया गए एक दिन दोस्तों ने तलविंदर से पैसे मांगे तो उसके पास नहीं थे फिर उसने बताया की उसका पुराना मालिक नमकीन कारोबारी रोज लाखों रुपए लेकर गोदाम से घर जाता हैं उससे बैग छीन लो जिससे सभी की जरूरते पूरी हो जायेंगी फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष बचे फरार पुराना नौकर तलविंदर कुशवाह सहित अन्य बदमाश साथियों की तलाश शुरू कर दी है

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *