ऑनलाइन गेम ने एक और छात्र की ली जान

ऑनलाइन गेम ने एक और छात्र की ली जान

शिवपुरी जिले के एक 16 वर्षीय छात्र ने ऑनलाइन गेम में 35000 रुपए हारने आने के बाद अपनी जान दे दी। ग्वालियर के डबरा में इस छात्र ने ट्रेन के सामने कटकर खुदकुशी कर ली। दरअसल शिवपुरी जिले के हातोद का रहने वाला 16 वर्षी विकेश रावत नाम का छात्र ऑनलाइन गेम में 35000 रुपए की रकम हार चुका था। इसी सदमे के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। मंगलवार को विकेश शिवपुरी स्थित अपने गांव से गायब हो गया। बीती देर रात डबरा के पास विकेश ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ने डबरा पुलिस को घटना सूचना दी। डबरा देहात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की विवेचना शुरू की। छात्र विकेश के शव का पीएम कराया गया। ग्वालियर जिले के डीएसपी हेड क्वार्टर रॉबिन जैन ने बताया कि विकेश नाम का छात्र ऑनलाइन गेम में लगभग 35000 की रकम हार गया था जिससे वह दुखी था और इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने इसमें मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *