ग्वालियर में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। गाली गलौच के बाद विवाद में पथराव और हवाई फायरिंग हो गई।  झांसी रोड़ थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर में बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। गाली गलौच के बाद विवाद में पथराव और हवाई फायरिंग हो गई। झांसी रोड़ थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर के लोग चंद्र बदनी इलाके में रहने वाले 28 साल के विवेक शाक्य ने थाने में FIR दर्ज कराई है। विवेक ने बताया कि 20 जुलाई की रात 8:30 बजे वह पुरानी कलारी तिराहा पर जा रहा था। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक जाम होने की वजह से उसने हॉर्न बजाया। दौरान मोहल्ले में रहने वाला सौरभ परिहार भी वहां मौजूद था, विवेक द्वारा हॉर्न बजाने से सौरभ नाराज़ हो गया। हॉर्न बजाने की बात पर दोनों में कहा-सुनी के बाद गाली गलौज हो गई। इस दौरान सौरभ ने विवेक को बाद में देख लेने की धमकी दी और चला गया। रात करीब 10:30 बजे सौरभ अपने दोस्त अभिषेक जाटव और शिवम को साथ लेकर विवेक के घर पहुंचा और विवेक से गाली गलौज करने लगा। जब विवेक ने तीनों आरोपियों को गाली-गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने उसके घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे विवेक के सिर में चोट लग गई। तो वही उसका चचेरा भाई भी पत्थर लगने में घायल हो गया। विवाद के दौरान जब मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी सौरभ ने कट्टे से फायर किए और भाग निकला। सूचना मिलने पर झांसी रोड पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फरियादी विवेक की शिकायत पर सौरभ और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की, पुलिस ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया अवेध कट्टा भी बरामद कर लिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *