ग्वालियर पुलिस ने 12वी की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शहर छोड़ने की तैयारी में था।

ग्वालियर पुलिस ने 12वी की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शहर छोड़ने की तैयारी में था।

आरोपी ने 12वीं की छात्रा के घर में छत के रास्ते दाखिल होकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि उसने शोर मचाया तो उसे बदनाम कर देगा जिससे उसकी सगाई टूट जाएगी। दुष्कर्म के बाद युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

वीओ- दरअसल घाटीगांव थाना क्षेत्र निवासी 17 साल की छात्रा देर रात को वह अपने कमरे में सो रही थी। सोते समय उसे लगा कि कोई उसके शरीर पर हाथ लगा रहा है। जब नींद खुली तो पड़ोस में रहने वाला विवेक उसके कमरे में था। छात्रा ने विरोध करना चाहा तो विवेक ने उसे धमकाया कि यदि उसने शोर मचाया तो वह उसे बदनाम कर देगा। जिससे हाल ही में तय हुई छात्रा की सगाई तुड़वा देगा। इसके बाद उसने छात्रा का एक हाथ से मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह छात्रा को धमकाते हुए भाग गया। घर में घुसकर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी विवेक कुमार मामला दर्ज होने का पता चलते ही भागने की तैयारी में है। जिस पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। लेकिन आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। पुलिस की टीम ने उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। तभी पता लगा कि वह बस स्टैंड पर देखा गया है। जिस पर पुलिस की टीम ने उसे बस स्टैंड से पकड़कर हवालात पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *