पुरानी रंजिश के चलते चार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

पुरानी रंजिश के चलते चार बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी में रहने वाले सोनू पाल ट्रांसपोर्टर है। वहां देर रात खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल पास ही रहने वाले अजीत तोमर का था। कॉल रिसीव करते ही अजीत ने उस पर आरोप लगाया कि वह उसकी हत्या कराने की साजिश रच रहा है। उसके आरोप पर उसने ऐसी किसी बात से इनकार किया और अजीत से सुबह बात करने के लिए कहा और कॉल कट कर दिया। कुछ ही देर बाद अजीत तोमर, अंशू राजावत, गोलू सिकरवार व एक अन्य के साथ अजीत हाथ में राइफल लेकर उसके घर पहुँचे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह बाहर पहुंचा और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया तो अजीत व उसके साथियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। पहली गोली उसके सिर से करीब एक फीट की ऊंचाई से निकली तो वह घबरा गया और जान बचाने के लिए घर में घुसकर जान बचाई।उसके घर के अंदर जाने के बाद आरोपी दरवाजे पर लगातार गालियां देकर फायरिंग करते रहे। अचानक हुई घटना से आस-पास के लोग भी दहशत में आ गए और अपने घरों में छिपे रहे। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनके घरों पर दबिश दी। और तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही पक्ष हिस्ट्रीशीटर है और उनके खिलाफ काफी आपराधिक मामले थाने में दर्ज हैं। और उनका पुराना विवाद चला आ रहा है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दोनों हथियार और एक कार बरामद की है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *