पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या

ग्वालियर के वीरपुर डेम इलाके में एक युवक की खून से सनी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.. स्थानीय लोगों ने आज सुबह डैम के पास झाड़ियां में लाश को देखा था..ओर पुलिस को सूचना दी थी..मौके पर पहुंची थाना गिरवाई पुलिस ने.. झाड़ियां से लाश को निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ऐसा लगता है मृतक युवक की हत्या की गई है.. उसके सिर पर कई बार किसी भारी चीज से हमला किया गया है.. मृतक युवक के हाथ पर पंकज राज नाम गुदा हुआ है… मृतक युवक थाना जनागंज क्षेत्र के गोल पहाड़िया का रहने वाला है.. पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आखिर युवक वीरपुर डैम किसके साथ आया था और आखिरी समय उसके साथ कोन मौजूद था.. वहीं मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *