ग्वालियर के डबरा कस्बे में झाड़फूंक के नाम पर एक बाबा ने महिला से दुष्कर्म किया

ग्वालियर के डबरा कस्बे में झाड़फूंक के नाम पर एक बाबा ने महिला से दुष्कर्म किया

ग्वालियर के डबरा कस्बे में झाड़फूंक के नाम पर एक बाबा ने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया दिया है। महिला कई दिनों से बीमार थी, उसने महिला पर बुरा साया होने की बात कहकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि ग्वालियर की रहने वाली 19 वर्षीय महिला की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। शादी के दो माह बाद ही वह अस्वस्थ रहने लगी। पति ने कई डाक्टर को दिखाया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया। तभी उसके पड़ोसियों ने बताया कि अनरेश नाम का तांत्रिक है। जो झाड़फूंक के जरिये उसे ठीक कर सकता है। महिला को उसके परिजन तांत्रिक के पास ले गए। उसने बुरा साया होने की बात कही। वह उसे कमरे में झाड़फूंक के बहाने ले गया और दुष्कर्म किया। महिला को धमकी दि कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह उस पर जादू कर देगा। कुछ दिन महिला चुप रही फिर उसने पूरी घटना अपने पति को बताई। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *