ग्वालियर में किन्नरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर चल रहा झगड़ा अब एक-दूसरे की हत्या का षड्यंत्र रचने तक पहुंच गया है। एक किन्नर ने अपने परिचित गुंडों को दूसरे गुट की सरदार किन्नर की हत्या की सुपारी दी

ग्वालियर में किन्नरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर चल रहा झगड़ा अब एक-दूसरे की हत्या का षड्यंत्र रचने तक पहुंच गया है। एक किन्नर ने अपने परिचित गुंडों को दूसरे गुट की सरदार किन्नर की हत्या की सुपारी दी

ग्वालियर में किन्नरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर चल रहा झगड़ा अब एक-दूसरे की हत्या का षड्यंत्र रचने तक पहुंच गया है। एक किन्नर ने अपने परिचित गुंडों को दूसरे गुट की सरदार किन्नर की हत्या की सुपारी दी है। हत्या करने के उद्देश्य से गुंडों ने आठ दिन पहले गोली चलाई थी। लेकिन किन्नर बाल-बाल बच गई थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में उपयोग की गई बाइक और एक कट्टा बरामद की है। वही साजिश रचने वाली एक किन्नर सहित उसका एक साथी अभी भी फरार है।

दरअसल शहर के मैदाई मोहल्ले में रहने वाली सोनम किन्नर का विवाद पलक किन्नर से चल रहा है। इन दोनों में वर्चस्व को लेकर लड़ाई चली आ रही है। 18 मई को सोनम अपने साथियों के साथ बधाई गाने ऑटो से जा रही थी। जब वहां हजीरा थाना क्षेत्र के इंद्र नगर में पहुची तभी रास्ते में बाइक पर सवार होकर आए गुंडों ने ऑटो के।सामने से गोली चला दी। गोली कांच में लगी और सोनम बाल-बाल बच गई। इस मामले में पुलिस तस्दीक कर रही थी। जांच में सामने आया कि सोनम को मारने के लिए पलक किन्नर ने ही सोनम की हत्या करने के लिए गुंडों को 5 लाख रुपए की सुपारी दी थी। इसके बाद इस मामले में गोली चलाने वाले विजय भदौरिया, राज बाथम, केशव यादव, कालू यादव और पलक किन्नर पर हत्या के प्रयाश का मामला दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने विजय भदौरिया, राज बाथम और केशव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में उपयोग की गई मोटरसाइकिल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। जबकि आरोपी पलक किन्नर और उसका साथी कालू यादव फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *