पाम ऑयल और चीनी सस्ती; दालों में मिलाजुला रुख

पाम ऑयल और चीनी सस्ती; दालों में मिलाजुला रुख

नयी दिल्ली 1विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम ऑयल और चीनी सस्ती हो गई जबकि दाल-दलहन में मिलाजुला रुख रहा वहीं अनाज के भाव स्थिर रहतेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मार्च का पाम ऑयल वायदा 70 रिंगिट उबलकर 3980 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, मार्च का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.35 सेंट की गिरावट के साथ 45.65 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में पाम आयल में 66 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। इस दौरान सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चीनी 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई जबकि गुड़ के भाव पिछले स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान चना 100 रुपये, दाल चना 100 रुपये और मसूर दाल 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गई जबकि मूंग दाल में 300 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। वहीं, उड़द दाल और अरहर दाल में टिकाव रहा।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *