भाजपा&आरएसएस की नफरती सोच गांधी के विचार को नहीं हरा सकती: राहुल

भाजपा&आरएसएस की नफरती सोच गांधी के विचार को नहीं हरा सकती: राहुल

नयी दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस पर हमला करते हुए आज कहा कि उनकी सोच नफरती है और वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को मिटा या हरा नहीं सकती।

 गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गांधी जी के विचारों के प्रसार के लिए बने ‘सर्व सेवा संघ’ में जाकर वहां लोगों से बात की, जहां उन्हें बताया गया कि गांधी जी के विचारों को रौंदने के लिए बुलडोजर चलाकर सर्व सेवा संघ में रखी बापू की किताबों और तस्वीरों को कैसे बाहर फेंका गया है।
 गांधी ने बताया, “आज ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान वाराणसी के ‘सर्व सेवा संघ’ के सामने रुककर लोगों से बात की। बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बने इस ‘सर्व सेवा संघ’ को दमन और तानाशाही के मद में अंधी हो चुकी भाजपा सरकार के नफरती बुलडोजर ने यहां भी रौंदा, दुर्लभ तस्वीरों और किताबों को बाहर फेंका गया।”

उन्होंने कहा, “लेकिन वे भूल गए कि ‘गांधी’ एक सोच हैं और सामाजिक न्याय का विचार हैं। जीवन जीने का आदर्श तरीका हैं। हिंदुस्तान की आत्मा में गांधी हैं। यह देश गांधी की विचारधारा से ही चलता है और हमेशा चलता रहेगा। भाजपा-आरएसएस की नफरती सोच इसे कभी नहीं हरा सकती।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *