सप्ताहांत में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और हिमपात का अनुमान

सप्ताहांत में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और हिमपात का अनुमान

नयी दिल्ली। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 17 से 19 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमलायीन क्षेत्र में बरिश और हिमपात होने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 से 19 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र तथा आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट से लेकर तेज बारिश और हिमपात होने का अनुमान है। इससे पहले 14 फरवरी को पूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तूफान के आसार हैं। उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव के तहत 13 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर आंधी आने और बिजली गिरने का अनुमान है। ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं। ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। अगले पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने का अनुमान नहीं है।

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *