बंगलादेश के विदेश मंत्री ने मुर्मु से मुलाकात की

बंगलादेश के विदेश मंत्री ने मुर्मु से मुलाकात की

नयी दिल्ली, बंगलादेश के विदेश मंत्री डॉ. हसन महमूद ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. महमूद का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को बंगलादेश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके अभूतपूर्व लगातार चौथे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्रीमती मुर्मु ने विश्वास जताया कि सुश्री शेख हसीना के नेतृत्व में बंगलादेश प्रगति और समृद्धि के नए मील के पत्थर स्थापित करेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक मजबूत, स्थिर और समृद्ध बंगलादेश भारत के हित में है और संबंधों को आगे बढ़ता देखने के लिए दोनों पक्षों में अपार राजनीतिक इच्छाशक्ति है।

राष्ट्रपति ने सीमा और सुरक्षा, व्यापार, कनेक्टिविटी, बिजली, बुनियादी ढांचे, लोगों के बीच मेल-मिलाप आदि जैसे द्विपक्षीय सहयोग के लगभग सभी क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष रेल, सड़क और जलमार्गों को पुनर्जीवित कर रहे हैं। दोनों पक्षों के लोगों और अर्थव्यवस्थाओं को पारंपरिक रूप से जोड़ा गया है, और साथ ही साथ नए सम्पर्क सुविधाएं भी बनायी जा रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *