अधिकांश खाद्य तेलों में तेजी; दालें महंगी

अधिकांश खाद्य तेलों में तेजी; दालें महंगी

नयी दिल्ली , विदेशी बाजारों के मिलेजुले रूख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग निकलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों में तेजी रही और दालें भी महंगी हो गईं वही अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा चार रिंगिट बढ़कर 3967 रिंगिट प्रति टन हो गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.48 सेंट की गिरावट के साथ 46.45 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों में तेजी रही। इस दौरान सरसों तेल 146 रुपये, मूंगफली तेल 147 रुपये और सोया रिफाइंड 146 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। वहीं, सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में तेजी रही। इस दौरान चना 100 रुपये, दाल चना 100 रुपये, मूंग दाल 200 रुपये, उड़द दाल 450 रुपये और अरहर दाल 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई जबकि मसूर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती रही।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *