सूरजमुखी तेल और सोया रिफाइंड सस्ता

सूरजमुखी तेल और सोया रिफाइंड सस्ता

नयी दिल्ली  विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सूरजमुखी तेल और सोया रिफाइंड सस्ता हो गया जबकि अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 26 रिंगिट उबलकर 3955 रिंगिट प्रति टन हो गया। इसी तरह फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.29 सेंट की बढ़त के साथ 47.91 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान सूरजमुखी तेल 74 रुपये और सोया रिफाइंड 146 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया। वहीं, सरसों तेल, मूंगफली तेल, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पड़े रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *