खाद्य तेलों में टिकाव; दालें महंगी

खाद्य तेलों में टिकाव; दालें महंगी

नयी दिल्ली विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि मांग निकालने से दालें महंगी हो गई वहीं अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा 14 रिंगिट गिरकर 3670 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.23 सेंट की तेजी लेकर 48.39 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। इस दौरान सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान चना 50, दाल चना 50, मसूर दाल 50, मूंग दाल 100 और अरहर दाल 500 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई वहीं उड़द दाल के भाव पड़े रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *