खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'लइकन के कमी नइखे' रिलीज

खुशबू तिवारी केटी और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना 'लइकन के कमी नइखे' रिलीज

मुंबई,  गायिका खुशबू तिवारी केटी और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गाना ‘लइकन के कमी नइखे’ रिलीज हो गया है।

‘लइकन के कमी नइखे’ गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव किसी लड़के से प्यार करती है लेकिन वह लड़का बेवफा है और कई लड़कियों से अफ़ेयर कर रहा है। इस पर नाराज होकर माही उस लड़के से ब्रेकअप करके निकल जाने को कहती है। माही श्रीवास्तव कहती है कि ‘जाय के बा त जा जादा जनि ताव में बतियावा, कsके धोखाबाजी जनि गरमी देखावा… निकल… बेवफा बाड़ा एही से अँखिया मा हमरा नमी नइखे, बाटे जदि लईकिन के तोहरा भिरी, तs हमरो लगे लइकन के कमी नइखे…’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘लइकन के कमी नइखे’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। खुशबू तिवारी केटी ने इस गाने को गाया है,वहीं माही श्रीवास्तव ने इस गाने में अभिनय किया है। गीतकार एवं संगीतकार यादव राज हैं। वीडियो निर्देशक विझेल, कोरियोग्राफर गोल्डी जयसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *