अधिकांश खाद्य तेल गिरे

अधिकांश खाद्य तेल गिरे

नयी दिल्ली विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों के दाम गिर गये जबकि अन्य जिंसों में टिकाव रहा।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा 28 रिंगिट फिसलकर 3672 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.06 सेंट की तेजी लेकर 48.72 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में अधिकांश खाद्य तेलों में गिरावट रही। इस दौरान सरसों तेल 74 रुपये, मूंगफली तेल 147 रुपये और वनस्पति तेल 66 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। वहीं, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और पाम ऑयल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चना 100 रुपये और दाल चना 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई। वहीं, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पड़े रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *