कांग्रेस ने 2024 चुनाव के लिए बनाई राष्ट्रीय गठबंधन समिति

कांग्रेस ने 2024 चुनाव के लिए बनाई राष्ट्रीय गठबंधन समिति

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांच सदस्यीय राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आम चुनाव के मद्देनजर इस समिति का गठन किया है। वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को समिति का संयोजक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि श्री वासनिक के संयोजन वाली इस समिति में वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, भूपेश बेघल, सलमान खुर्शी तथा मोहन प्रकाश को शामिल किया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *