सोलह दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म परिषद समारोह का आयोजन

सोलह दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म परिषद समारोह का आयोजन

नयी दिल्ली, 12 दिसम्बर (वार्ता) आगामी 16 दिसंबर को मुंबई के रेसकोर्स स्तिथ महालक्ष्मी मैदान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म परिषद का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्व के 18 देशों के बौद्ध प्रतिनिधि भाग लेंगे और मुख्य अतिथि के रुप में तिब्बत के बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा होंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म परिषद के मुख्य आयोजक एवं डॉ बाबासाहेब अंबेडकर धम्म परिषद के अध्यक्ष श्री आठवले ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने 14 अक्टूबर सन 1956 को नागपुर में लाखों लोग के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी 16 दिसंबर 1956 को मुंबई के रेसकोर्स स्थित महालक्ष्मी मैदान में बौद्ध धम्म दीक्षा समारोह आयोजित करने की योजना बनाई थी लेकिन बाबा साहब के महापरिनिर्वाण के चलते आयोजन हो नहीं पाया था। बाबा साहब के उस अधूरे सपने को साकार करने के लिए आगामी 16 दिसंबर 2023 को अपराह्न चार बजे विशाल बौद्ध धम्म परिषद का आयोजन किया जा रहा है ।
रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (आठवले)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आठवले ने बताया कि तथागत महामानव गौतम बुद्ध के सत्य ,अहिंसा ,मानवता, करुणा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित होने समारोह में चीन,अमेरिका जापान , वियतनाम, थाईलैंड, म्यामार, दक्षिण कोरिया , ताइवान, श्रीलंका , कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, नेपाल , रूस, बंगलादेश, सिंगापुर सहित कई देश के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे ।
श्री आठवले ने कहा कि इस समय दुनिया के जो हालात हैं, उनमें विश्व को युद्ध नहीं, बुद्ध की जरूरत हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *