मध्यप्रदेश

तेलंगाना में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच मतगणना शुरू

तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर को हुए मतों की गणना रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई।

मतगणना के लिए कुल 49 केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें से 14 हैदराबाद जिले में , 04 रानागा रेड्डी जिले में और अन्य प्रत्येक जिला मुख्यालयों में है। सभी मतगणना केंद्र मजबूत त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित हैं, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की लगभग 40 कंपनियों की तैनाती की गयी है।

प्रारंभिक 30 मिनट की गिनती डाक मतपत्रों की होगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में वोटों की गणना होगी। पहला परिणाम सुबह 10 बजे तक आने की उम्मीद है तथा सभी नतीजे दोपहर बाद तक घोषित होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *