उत्तरकाशी टनल से रेस्क्यू के बाद 41 मजदूरों को ले गए अस्पताल

उत्तरकाशी टनल से रेस्क्यू के बाद 41 मजदूरों को ले गए अस्पताल

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान में 16वें दिन बड़ी कामयाबी मिली। सोमवार को मलबे में फंसी ऑगर मशीन के हेड को निकालने के बाद मैनुअल खुदाई का काम शुरू हो गया है। रेस्क्यू टीम 800 एमएम के पाइप को लगभग डेढ़ मीटर और अंदर पुश कर चुकी है। वहीं सुरंग में ऊपर से ड्रिलिंग का काम सोमवार को बोल्डर आने के कारण प्रभावित होता रहा। लेकिन मंगलवार रात को सभी मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

उत्तरकाशी टनल में फंसे 41 मजदूरों के सकुशल बाहन निकलने पर सीएम धामी ने सभी मजदूरों को 1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। कहा कि बौखनाग मंदिर को भी दोबारा बनाया जाएगा। टनल की भी समीक्षा की जाएगी।  

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *