22 नवंबर को होगा जी&20 का वर्चुअल शिखर सम्मेलन

22 नवंबर को होगा जी&20 का वर्चुअल शिखर सम्मेलन

नयी दिल्ली भारत की अध्यक्षता में जी-20 का वर्चुअल शिखर सम्मेलन 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विगत दस सितंबर को नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत की जी-20 अध्यक्षता के समापन से पहले भारत जी20 नेताओं के एक आभासी शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसी के अनुरूप प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में जी-20 नेताओं का आभासी शिखर सम्मेलन 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष सहित सभी जी-20 सदस्यों के नेताओं, साथ ही नौ अतिथि देशों और 11 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

ज्ञातव्य है कि नयी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन में नेताओं की घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाया गया था। वर्चुअल शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली शिखर सम्मेलन के प्रमुख, चयनित परिणामों/कार्य बिंदुओं को आगे बढ़ाएगा और साथ ही तब से हुए विकास की समीक्षा भी करेगा। कल 17 नवंबर को आयोजित दूसरे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन के विचार-विमर्श भी चर्चा में शामिल होंगे।

वर्चुअल जी20 शिखर सम्मेलन में प्रासंगिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफार्मों सहित विभिन्न जी-20 निर्णयों के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिये जाने की भी उम्मीद है।

भारत के पास 30 नवंबर तक जी-20 की अध्यक्षता है। 2024 में ब्राज़ील की जी-20 की अध्यक्षता के दौरान जी-20 ट्रोइका में भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका शामिल होंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *