
ग्वालियर। धर्म और अध्यात्म की नगरी ग्वालियर में आगामी 30 नवंबर से भक्ति और श्रृद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विधायक एवं जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में जन उत्थान न्यास द्वारा ऐतिहासिक फूलबाग मैदान में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक सात दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा में देश-विदेश में प्रसिद्ध कथावाचक श्रृद्धेय अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे।
इस भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारियों के तहत आज संत महात्माओं की मौजूदगी में फूलबाग मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ भूमिपूजन पण्डित गिर्राज शरण शर्मा ने संपन्न कराया। संत-महात्माओं के सान्निध्य में आयोजित इस मांगलिक भूमिपूजन कार्यक्रम में आयोजन की निर्विघ्न सफलता एवं अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता की कामना की गई। श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य सूत्रधार जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं पारीक्षित बेताल सिंह गुर्जर की मौजूदगी में भव्य भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने संत महात्माओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डाॅ. सिकरवार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि भागवताचार्य महाराज अनिरूद्धाचार्य जी के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण 30 नबंबर से 6 दिसंबर तक कराया जायेगा। इस कथा में 108 यजमान रहेंगे। उन्होंने संतजनों को भरोसा दिलाया कि जडे़रूआ सरकार की भावनाओं के अनुसार कथा का आयोजन हर वर्ष कराया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमद् भागवत कथा के सहयोगी महेश मुदगल ने एवं आभार पारीक्षित बेताल सिंह गुर्जर ने व्यक्त किया।
इस मौके पर दंदरौआ महाराज ने अपने आर्शीवाद वचन देते हुये कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मन के अंदर की व्यथा समाप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि सतीश सिकरवार द्वारा धार्मिक, सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है और आज कथा कराई जा रही है, उन पर हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रहेगी। ढोली बुआ मठ के महाराज ने इस मौके पर कहा कि पुण्य अवसर है कि कथा कार्तिक माह में हो रही है और सभी संतों का सतीश को आर्शीवाद प्राप्त है। जडेरूआ सरकार महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि भागवत कथा महापुराण है, इस कथा को सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि सभी संतों का आर्शीवाद प्राप्त है, इसलिये मेरा विधायक सतीश सिकरवार से कहना है कि आप प्रतिवर्ष कथा करायें। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। कार्यक्रम में रमेश लाल महाराज ने अपना आर्शीवाद देते हुये कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है, इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। जिससे कथा निर्वघ्न संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह का आयोजन हो या गरीबों की मदद करने का हो इसमें बढ़-चढ़कर सतीश सिकरवार सहयोग करते हैं। संत कृपाल सिंह महाराज ने इस मौके पर कहा कि ईश्वर को प्राप्त करने के लिये साधना जरूरी है, चाहे वो अध्यात्म हो या शिक्षा हो। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रृवण करने से मन को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। गौशाला के महाराज ऋषभ दास ने कहा कि कथा सुनने से मन की व्यथा दूर होती है। साथ ही संत श्री शीतल दास महाराज ने कहा कि गालव ऋषि की नगरी में भागवत कथा का आयोजन होना, मथुरा-वृदांवन की नगरी जैसा है। अनिरूद्धाचार्य महाराज बड़ी से बड़ी, जटिल से जटिल समस्या का समाधान कथा के दौरान श्रृद्धालुओं का करते हैं। संत श्री मनीष महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का स्थान बैंकुण्ठ धाम की तरह है। ‘मनसा वाचा कर्मणा’ को आत्मसात करते हुये कार्य करना चाहिए। श्रीमद् भागवत कथा हमें जीवन में संर्घष की सीख देता है। उन्होंने आयोजन के सफलता के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। संत श्री समर्थतीर्थ महाराज ने कहा कि बहुत ही पवित्र कार्य होने जा रहा है। भागवत कथा के भूमिपूजन कार्य में इतनी बड़ी संख्या में लोग आये हैं, निश्चित रूप से यह कथा सफल होगी। उन्होंने कहा कि हर किसी को कथा कराने का सौभाग्य प्राप्त नहीं होता है। यह तो ईश्वर को आर्शीवाद है कि सतीश सिकरवार कथा करा रहें है, जो परमार्थ का कार्य है।
इस कार्यक्रम में अनेक संत-महात्माओं की मौजूदगी के साथ-साथ कैंसर चिकित्सालय शोध संस्थान के संचालक डाॅ. बी.आर. श्रीवास्तव, राम पाण्डे, नवीन गर्ग, रामनारायण मिश्रा, सुरेश दादा कस्तवार, सतेन्द्र गुरूजी, राजीव चढ्ढा, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह, हरिदास अग्रवाल, धर्मेश बुकोलिया, सुरेश बंसल, प्रेमसिंह यादव, श्याम बंसल, विनोद जैन, राकेश अग्रवाल, सुनीता तोमर, ज्योति सिंह, गायत्री सुधीर मण्डेलिया, रानू शर्मा, अर्चना रिछारिया, सीमा समाधिया, ममता कटारे, वीणा भारद्वाज, बबीता डाबर, उत्तम सिंह कुशवाह, अहिवरन सिंह, पुरूषोत्तम भार्गव, जहान सिंह तोमर, पण्डित विजय कब्जू, के.पी. सिंह भदौरिया, अवधेश कौरव, आदित्य सिकरवार, सुरेन्द्र साहू, अंकित कठठ्ल, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, सागर नाती, रामअवतार जाटव, महेन्द्र शुक्ला, हिमांशु कीकन, नरेन्द्र राजावत, संदीप यादव, महेन्द्र शर्मा समेत सैकड़ों की धर्मालम्बी मौजूद रहे।
