
ग्वालियर/ आचार्य हरिहर निवास द्विवेदी की पुण्य स्मृति में प्रेस क्लब मे स्मार्ट सिटी प्रेस क्लब द्वारा ‘पर्यटन पत्रकारिता सम्मान’ समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नीलकमल महेश्वरी को पर्यटन पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सुरेश सम्राट ने डॉ. महेश्वरी को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आचार्य हरिहर निवास द्विवेदी ने ग्वालियर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक वैभव को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया। डॉ. नीलकमल महेश्वरी उनकी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. महेश्वरी ने कहा कि ग्वालियर का कण-कण इतिहास और पुरातत्व से जुड़ा है। पर्यटन मानचित्र पर लाना हम सबका दायित्व है। यह सम्मान आचार्य जी के चरणों में समर्पित करता हूँ।”स्मार्ट सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा.सुरेश सम्राट ने बताया कि आचार्य हरिहर निवास द्विवेदी की स्मृति में हर वर्ष पर्यटन एवं संस्कृति पर लेखन करने वाले पत्रकार को यह सम्मान दिया जाएगा।कार्यक्रम में ग्वालियर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष मचल सिंह बैस महासचिव,प्रमोद शर्मा,आनंद त्रिवेदी संजय शर्मा,गजेंद्र इंगले, गजेन्द्र शिवहरे पंकज श्रीमाली, मंयक गुप्ता,कमल वर्मा,सुनील वर्मा,रवि राजोरिया,आकाश दुवे,प्रबुद्ध वर्मा सहित शहर के गणमान्य पत्रकारगण उपस्थित रहे।
