परिवहन चेकपॉइंट प्रभारी गोस्वामी के नेतृत्व में लक्ष्य से अधिक राजस्व की वसूली

![]()
दतिया । परिवहन चैक पाइन्ट चिरूला पर प्रभारी के.के गोस्वामी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने विभाग द्वारा जारी केमरे, मशीन एवं परिवहन आयुक्त प्रवर्तन उमेश जोगा के निर्देशन में विगत 15 दिवस दिनांक 01 अप्रैल 2026 से. 15 अप्रैल 2026 तक की गई बोडी कॉर्न कैमरा में चेकिंग के दौरान चालानी कार्यवाही तुलनात्मक रूप से गत: वर्ष अप्रेल 2025 से अधिक रही है ।
उल्लेखनीय है कि परिवहन चेकपोस्टों पर लगातार अवैध वसूली की शिकायत होती रहती थी, जिसके चलते मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया और एक जुलाई 2024 को इन्हें बंद कर गुजरात की तर्ज पर चेक पॉइंट व्यवस्था शुरू की गई थी । उसके लिए शासन के परिवहन विभाग ने 55 चेक पॉइंट निर्धारित किए थे और उनकी सूची भी जारी की थी, लेकिन चेक पॉइंट शुरू होने के बाद कुछ माह तक तो परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले ने सुरक्षा को ध्यान में रख वहां जाना ही उचित नहीं समझा था, क्योंकि चेक पॉइंटों पर सुरक्षा का सबसे बड़ा खतरा रहता है बावजूद इसके कड़ी धूप की परवाह न करते हुए चिरूला प्रभारी गोस्वामी ने अपने अमले के साथ लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूल कर शासन को लाभ पहुंचाया है ।
समस्त चेकिंग में चालान ROS. मशीन एवं मैनुअली दोनो प्रकार से बनाये गये है। चेकिंग के दौरान प्रभारी गोस्वामी सहित समस्त स्टाफ ने परिवहन आयुक्त के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया और उसका परिणाम सकारात्मक निकला । परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के सुझाव एवं निर्देशन अति महत्वपूर्ण रहे । विगत वर्ष अप्रैल माह 2025 में 161 चालानी कार्यवाही के दौरान कुल राजस्व वसूली
7,54,500 हुई लेकिन इस वर्ष अप्रैल 26 में आयुक्त उमेश जोगा के मार्गदर्शन में 201 चालानी कार्यवाही के दौरान कुल राजस्व वसूली 13,66,500 (तेरह लाख छयासठ हजार पांचसो ) रुपए रही जो विगत वर्ष की तुलना में 81.2 फीसदी अधिक रही ।


