मध्यप्रदेश के परिवहन चेकपॉइंट तीसरी बार बंद, शासन को हो रहा करोड़ों का नुकसान
चेक पॉइंट पर होने वाली गुंडई को लेकर कर्मचारी भयभीत, असामाजिक तत्वों को किसका संरक्षण ?


ग्वालियर । मध्यप्रदेश की हुकूमत की गद्दी पर आसीन सूबे के सरदार की सरदारी की औकात इस बात से पता चल रही है कि प्रदेश के परिवहन चेकपॉइंट तीसरी बार बंद हो चुके हैं । लेकिन इस बार इनके बंद होने का कारण आसामाजिक तत्वों की गुंडई बताई जा रही है । इस गुंडई को लेकर न केवल कर्मचारी भयभीत होकर चेक पॉइंट पर नहीं बैठ रहे हैं बल्कि शासन को रोजाना करोड़ों के राजस्व का नुकसान भी हो रहा है । इन असामाजिक तत्वों को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है ? परिवहन चेक पॉइंट को लेकर प्रदेश की हुकूमत की आका चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ?
सूत्र बताते हैं कि एक तथाकथित ठेकेदार जो अपने आप को ट्रक ड्राइवर का हिमायती बताता है उसने प्रदेश के लगभग सभी चेक प्वाइंटों पर अपनी तानाशाही दिखाते हुए उन्हें बंद करवा दिया है लेकिन इस मामले को लेकर विभाग का कोई भी आला अफसर कुछ भी बोलने से क्यों बचते नजर आ रहे हैं ? हालांकि हम इन आरोपों की पुष्टि नहीं करते परंतु धुआं उठा है तो आग भी जरूर लगी होगी ?
चेक प्वाइंटों पर काम करने वाले हजारों लोगों की रोजी रोटी छीनने का जिम्मेदार कौन ?
प्रदेश के करीब सभी चेक प्वाइंटों पर सरकारी अफसर एवं कर्मचारियों के अलावा कुछ प्राइवेट कर्मचारी भी न केवल अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे बल्कि सिस्टम के सरपरस्तोंं का भी पेट भर रहे थे परंतु तीसरी बार चेक पॉइंट बंद होने से उनके परिवार की रोजी-रोटी भी छिन चुकी है । आखिर इनके बेरोजगार होने की जिम्मेदारी कौन लेगा ?
सरकार की दोहरे रवैया पर सवाल ? मध्यप्रदेश में बंद लेकिन राजस्थान में चेक प्वाइंटों का संचालन जारी क्यों ?
केंद्र सरकार ने देश के सभी चेकपोस्टों को बंद कर पॉइंट लगाकर टैक्स वसूली करने के आदेश जारी किए थे जिसमें मध्य प्रदेश के कई चेक प्वाइंटों पर व्यवहारिक एवं स्टाफ की समस्याओं के साथ-साथ यातायात बाधित होने की भी समस्याएं आ रही थी । इसके अलावा भारी बारिश चिलचिलाती धूप, कड़ाके की सर्दी में बीच सड़क पर खड़े होकर वसूली करना आसान नहीं होता ? बावजूद इसके बेशक मध्यप्रदेश के चेकप्वाइंट बंद कर दिए लेकिन राजस्थान के धौलपुर में ही न केवल चेक पोस्ट का संचालन हो रहा है बल्कि वहां सामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी देखा जा सकता है । क्या मध्य प्रदेश के चेक पोस्टों पर गुंडई करने वाले असामाजिक तत्व धौलपुर चेक पोस्ट पर जाने तथा उसे बंद कराने की हिमाकत दिखाएंगे ?



