ग्वालियर में छत्तीसगढ़ मुंगेली पुलिस को एक बदमाश चकमा देकर हुआ फरार

ग्वालियर में छत्तीसगढ़ मुंगेली पुलिस को एक बदमाश चकमा देकर हुआ फरार

छत्तीसगढ़ मुंगेली सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी में आरोपी संदीप महिलांगे निवासी सिंगारपुर थाना भाटापारा देहात जिला बलौदा बाजार को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस की टीम उसे वापस मुंगेली ले जा रही थी। जब देर रात आरोपी को लेकर पुलिस टीम ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव हाईवे पर पहुँची तो वहां खाना खाने के लिए बड़ागांव स्थित एक ढाबे पर रुक गए खाने का ऑर्डर देने के बाद पुलिस की टीम चोर के साथ ढाबे पर खाना खाने बैठ गई इसी दौरान पुलिस कर्मियों का ध्यान उसकी तरफ से हट गया और चोर उनकी नजर बचकर भाग गया। जब पुलिस टीम को उसकी सुध आई तब तक चोर भाग चुका था। इसके बाद पुलिस टीम के हाथ पैर फूल गए और इसकी सूचना मुरार थाना पुलिस को दी आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जहां मुंगेली और मुरार थाना पुलिस ने मिलकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। लेकिन आरोपी का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका। इसके बाद मुंगेली पुलिस ने मुरार थाने में फरार आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वही पुलिस ने उनकी शिकायत पर फरार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *