सोशल मीडिया के जरिए मिले प्रेमी ने प्रेमिका की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया

ग्वालियर की पुरानी छावनी निवासी 22 साल की पीड़ित युवती ने थाटीपुर थाना आकर शिकायत कर बताया कि वह मेकअप आर्टिस्ट है और वहां गुजरात के अहमदाबाद में रहकर काम करती है। दो दिन पहले उसका बर्थडे था। इसलिए वह ग्वालियर मे अपने घर वापस लौटी थी। जिसके बाद उसने जन्मदिन की पार्टी थाटीपुर थाना क्षेत्र के होटल डेजर्ट पाम में रखी हुई थी। जिसमें उसने सोशल मीडिया के जरिए मिले अपने प्रेमी आर्यन राठौर निवासी साधु बाबा चौराहा लहार भिंड को भी बुलाया था। आर्यन से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए 2 साल पहले हुई थी। दोस्ती के बाद दोंनो में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद आर्यन ने उससे शादी का वादा कर दिया था पार्टी शुरू होने से पहले ही आर्यन होटल पहुंच गया था। और युवती को किसी बहाने से अपने साथ रूम में ले जहा उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। इससे पहले उसने उसे विश्वास दिलाया था की वहां उससे शादी करेगा। लेकिन बाद में आरोपी ने युवती से शादी करने से साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। जिसके बाद पीड़ित युवती ने अपने साथ हुए धोखे की शिकायत पुलिस से की। वही पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर भिंड लहार से उसे गिरफ्तार कर लिया और ग्वालियर ले आई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक आर्यन राठौर के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अंगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *