Gwalior#केंद्रीय जेल में बंद दबोह जिले के कैदी की अचानक तबियत खराब होने से मौत

Gwalior#केंद्रीय जेल में बंद दबोह जिले के कैदी की अचानक तबियत खराब होने से मौत

ग्वालियर केंद्रीय जेल में बंद दबोह जिला निवासी मनोज यादव पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले ने 7 साल से बंद हैं। परिजनों ने न्यायालय में जमानत के लिए अपील की थी 7 साल बाद बुधवार को न्यायालय ने जेल में बंद मनोज यादव को जमानत दी थी जमानत मिलने के बाद परिजन बुधवार को जेल से लेने गए थे लेकिन न्यायालय से परवाना समय पर नहीं पहुँचा और शाम होने के कारण जेल में बंद मनोज को नहीं छोड़ा गया और सुबह छोड़ने की बात कह कर जेल में बंद परिजनों के जाने के लिए कह दिया सुबह गुरुवार को जब परिजन लेने गए तो जेल प्रबंधन में मनोज की अचानक स्वास्थ खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने जेल के बाहर हंगामा कर जेल प्रबंधन पर जान से मारने का आरोप लगाया हैं। वही जेल प्रबंधन का कहना हैं की देर रात 3 बजे मनोज की तबियत बिगड़ने के कारण जेल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ ने उसे जयारोग्य चिकित्सालय में रैफर किया था रास्ते में बंदी मनोज की मौत हो गई और डॉक्टरों ने जांच कर मनोज को मृत घोषित कर दिया मनोज की मौत संभवत हार्ट अटैक आने से होना बताया गया है। लेकिन मृत मनोज के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *