खाद्य तेलों में टिकाव; अरहर दाल महंगी

खाद्य तेलों में टिकाव; अरहर दाल महंगी

नयी दिल्ली विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्थानीय स्तर पर मांग फिसलने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि अरहर दाल 500 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गई।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जनवरी का पाम ऑयल वायदा 28 रिंगिट की बढ़त के साथ 3715 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। वहीं, जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.37 सेंट की गिरावट लेकर 50.37 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन बाजार में अरहर दाल में 500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर शेष दालों में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल के भाव पड़े रहे।
अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *