कैलाश विजयर्गीय ने भाजपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया

कैलाश विजयर्गीय ने भाजपा महासचिव पद से इस्तीफा दिया

नयी दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत कर हाल ही में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद श्री विजयवर्गीय कल नयी दिल्ली आये और आज उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करके उन्हें अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

बाद में श्री विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि आज वह भाजपा अध्यक्ष श्री नड्डा से मिले। पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार उन्होंने महासचिव पद से अपना इस्तीफ़ा सौपा।

उन्होंने कहा, “मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने नौ वर्ष तक पहले श्री अमित शाह जी फिर श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया। अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है।”

उन्होंने कहा,“ मैं प्रधानमंत्री जी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने, इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में कार्य करेगें। मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *