अनुसूचित जाति के लिए 29.14 करोड़ रुपये की राशि जारी: डाॅ बलजीत कौर

अनुसूचित जाति के लिए 29.14 करोड़ रुपये की राशि जारी: डाॅ बलजीत कौर

चंडीगढ़, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार जहां सभी वर्गों के कल्याण के लिये लगातार प्रयत्नशील है, वहीं अनुसूचित जाति के कल्याण के लिये भी लगातार कार्यशील है।
पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए आशीर्वाद योजना अधीन चालू वित्त वर्ष के बजट से 29.14 करोड़ रुपये की राशि जारी की गयी है।
सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने बताया कि इस राशि के जारी होने से अनुसूचित जाति के मार्च 2023 के 5715 लाभार्थियों को कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि इन 5715 लाभार्थियों को जिला स्तरीय कमेटी से मंजूर, समूह जिला सामाजिक न्याय, अधिकारिता अधिकारी से प्राप्त सिफारिशों के अनुसार वर्ष 2023-24 के बजट से राशि जारी की गयी है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने वाला आवेदक पंजाब राज्य
का स्थायी नागरिक हो, उसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे हो, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अन्य आर्थिक तौर से कमजोर परिवारों से संबंधित होना चाहिए और परिवार के सभी साधनों से वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम हो, तो ऐसे परिवार की दो बेटियां इस योजना का लाभ पाने के लिये योग्य है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के कल्याण के लिये लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे लाभपात्रियों के बैंक खाते में किया जाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *