अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई में निधन

अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई में निधन

मुंबई,  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी प्रदीप शाह का मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 65 वर्ष की थीं।
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि राजेश्वरीबेन को हाल ही में अहमदाबाद अस्पताल में फेफड़े के प्रत्यारोपण के बाद डॉक्टरों ने मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में स्थानांतरित किया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। श्री शाह ने पिछले सप्ताह दक्षिण मुंबई स्थित इस अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी उनसे मुलाकात की थी।
बहन के निधन के बाद श्री शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और वह अहमदाबाद के एक उपनगरीय इलाके में उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने जा सकते हैं।इस बारे में हालांकि अब तक पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *