खड़गे 15 फरवरी तक 10 जगह करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

खड़गे 15 फरवरी तक 10 जगह करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

नयी दिल्ली,  लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के काम में भी लग गई है और इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अगले 20 दिन में देश के विभिन्न स्थानों पर 10 जगह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार बताया कि श्री खड़गे इस क्रम में सबसे पहले आज तेलंगाना के हैदराबाद में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उन्हें किस तरह से चुनाव की तैयारी में जुटना है इस बारे में संबोधित करेंगे। वह 28 जनवरी को उत्तराखंड के देहरादून में 29 जनवरी को ओडिशा की भुवनेश्वर तथा 30 जनवरी को बिहार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष तीन फरवरी को दिल्ली में, चार फरवरी को केरल, 10 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, 11 को पंजाब, 12 फरवरी को तमिलनाडु तथा 15 फरवरी को झारखंड के रांची में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *