उच्च न्यायालयों के सात अतिरिक्त न्यायाधीश पदोन्नत, स्थायी न्यायाधीश नियुक्त

उच्च न्यायालयों के सात अतिरिक्त न्यायाधीश पदोन्नत, स्थायी न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कलकत्ता उच्च न्यायालय समेत चार उच्च न्यायालयों के सात अतिरिक्त न्यायाधीशों को पदोन्नत कर उन्हें स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर उन न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित घोषणा की है। न्याय विभाग की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति शंपा दत्त (पॉल) और न्यायमूर्ति राय चट्टोपाध्याय के अलावा इसी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी और न्यायमूर्ति अनन्या बंद्योपाध्याय को इसी उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार केरल उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति शोबा ए. ईपेन, झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति लापिटा बनर्जी को पदोन्नत कर स्थाई उन उच्च न्यायालयों का स्थाई न्यायाधीश बनाया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *