सरकार का फोकस चार गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता पर केन्द्रित : सीतारमण

सरकार का फोकस चार गरीब, महिलाएं, युवा और अन्‍नदाता पर केन्द्रित : सीतारमण

नयी दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व वाली सरकार चार प्रमुख जातियों ‘गरीब’, ‘महिलाएं’, ‘युवा’ और ‘अन्नदाता’ के विकास पर ध्यान केंद्रित करने पर विश्वास करती है।

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि चार प्रमुख जातियों की आवश्यकताएं और आकांक्षाएं तथा उनका कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश की प्रगति तब होती है जब इन चारों जातियों से जुड़े लोग प्रगति करते हैं। इन चारों जातियों के लोगों को अपने जीवन को बेहतर बनाने के प्रयास में सरकारी सहायता की आवश्यकता है और उन्हें सरकारी सहायता मिल भी रही हैं। उनके सशक्तीकरण से और उनके कल्याण से देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा , “ हमारी सरकार के लिए सामाजिक न्याय एक प्रभावी और आवश्यक शासन पद्धति है। भ्रष्टाचार में कमी से पारदर्शिता आई है और सभी पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार परिव्यय की चिंता न करके परिणामों पर जोर देती है।”

वित्त मंत्री ने कहा “हमारी सरकार सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास के दृष्टिकोण से 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें लोगों की क्षमता में वृद्धि करनी होगी और उन्हें सशक्त बनाना होगा।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *