किसानों के लिए समर्पित है अंतरिम बजट : शाह

किसानों के लिए समर्पित है अंतरिम बजट : शाह

नयी दिल्ली  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरिम बजट को किसानों के लिए समर्पित बताते हुए कहा है कि यह देश के किसानों के लिए खुशहाली तथा समृद्धि के नए अवसर लेकर आया है।

श्री शाह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरूवार को लोकसभा में पेश वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना से प्रेरित इस बजट में एक तरफ तिलहनों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया है, तो दूसरी तरफ नैनो-डीएपी के प्रयोग एवं डेयरी विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार 11.8 करोड़ किसानों को वित्तीय सहायता और 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा से सुरक्षा दे रही है। बजट में अत्याधुनिक भंडारण व्यवस्था और प्रभावशाली आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने के संबंध में लिये गए अहम फैसलों से अन्नदाता आर्थिक तौर पर सशक्त एवं समृद्ध बन सकेंगे। इस बजट में लखपति दीदी के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *