गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में 70 नागरिक मारे गए

गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में 70 नागरिक मारे गए

गाजा, गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों के कारण 70 से अधिक नागरिक मारे गए हैं।
फिलिस्तीनी मीडिया ने सोमवार को चिकित्सा विभाग के स्रोतों का हवाले से बताया कि इजरायल ने नुसीरात शरणार्थी शिविर, जवैदा क्षेत्र और दीर अल-बलाह शहर को निशाना बनाया।
उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा से इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर रॉकेट दागे थे और इजरायली सीमा में घुसकर हमला किया था, जिसके कारण 1,200 लोग मारे गए थे। हमास के लड़ाकों ने इस दौरान लगभग 240 लोगों को बंदी बना लिया था। इसके बाद इजरायल ने जवाबी हमले शुरू किए, गाजा की पूर्ण नाकाबंदी का आदेश दिया और हमास लड़ाकों को खत्म करने तथा बंधकों को बचाने के घोषित लक्ष्य के साथ फिलिस्तीनी इलाके में जमीनी स्तर पर हमले शुरू किए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि गाजा पट्टी में अब तक करीब 28,900 लोग मारे गए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *